फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dogs bit more than 30 people in Dharamshala in 27 days.

Kangra News: धर्मशाला में कुत्तों ने 27 दिन में 30 से अधिक लोग को काटा

Tue, 28 Jul 2026 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Jul 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
Dogs bit more than 30 people in Dharamshala in 27 days.
धर्मशाला। नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुलाई के 27 दिन में अब तक 30 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार होकर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंच चुके हैं। सोमवार को भी आवारा कुत्ते के काटने से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रहे इन मामलों ने नगर निगम के दावों और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में बड़ोल क्षेत्र में एक ही दिन में आठ लोगों को आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया था, जबकि बीते सप्ताह दाड़ी क्षेत्र में भी करीब 10 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए थे। इन घटनाओं के बावजूद समस्या पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है और अब शहर के अन्य हिस्सों से भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के अनुसार पीड़ितों में अधिकतर बुजुर्ग और राहगीर शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से धोकर बिना देरी अस्पताल पहुंचना चाहिए। स्थानीय निवासियों अरुण, अजय और रीना ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम धर्मशाला के मेयर शमशेर नैहरिया ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed