फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   E-bus service launched for TMC from Jhirballa.

Kangra News: झीरबल्ला से टीएमसी के लिए ई-बस सेवा शुरू

Mon, 07 Sep 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
E-bus service launched for TMC from Jhirballa.
झीर बल्ला और तियारा-भडियाडा के लिए इले​क्टि्रक बस को हरी झंड़ी दिखाते हुए अजय वर्मा। जागरूक पाठ
गगल/कांगड़ा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को रविवार को नई इलेक्ट्रिक बस की सुविधा मिली है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह क्षेत्र से सीधे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए चलने वाली पहली सीधी बस है। इससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि बस रोज सुबह 7:35 बजे झीर बल्ला से चलेगी। यह सलोल, तियारा, भडियाड़ा, पैहग, जमानाबाद और कांगड़ा होते हुए 9:30 बजे टांडा पहुंचेगी। वापसी में टांडा से सुबह 10:05 बजे चलकर कांगड़ा, समीरपुर, देहरियां और गगल रूट पर दिनभर चलेगी। यह सेवा रविवार को भी नियमित रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सलोल से कांगडा तक सड़क सुधारीकरण के लिए दस लाख रुपये, झीरबल्ला पंचायत में कम्युनिटी हॉल, दो सोलर लाइट, एक हैंडपंप और मैदान के कार्य की घोषणा की। इस मौके पर एचआरटीसी धर्मशाला के डीएम पंकज चड्डा, आरएम साहिल कपूर और अधिशासी अभियंता रवि भूषण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed