फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   jaswan pragpur chalali hrtc bus bike accident 20 year old student death

हिमाचल प्रदेश: पढ़ने जा रहा था 20 वर्षीय दीपक, रास्ते में मौत ने रोका कदम; एचआरटीसी बस से भिड़ी बाइक

Mon, 07 Sep 2026 01:06 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, डाडासीबा/जसवां परागपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डाडासीबा/जसवां परागपुर (कांगड़ा) Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चलाली में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एचआरटीसी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय छात्र दीपक भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे वाले स्थान पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
jaswan pragpur chalali hrtc bus bike accident 20 year old student death
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालाली के मुख्य सड़क मार्ग पर एचआरटीसी बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज पुत्र निवासी गांव गुरल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक रोजाना की तरह सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर ढलियारा स्थित अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चालाली में एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक सामने से आ रही एचआरटीसी बस से टकरा गई।
विज्ञापन




हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना मोइन पुलिस चौकी और पंचायत प्रतिनिधियों को दी। सूचना मिलते ही मोइन थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा गोपीपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चलाली के प्रधान अश्वनी कुमार और उपप्रधान दीपक राजपूत भी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उपप्रधान दीपक राजपूत ने बताया कि दीपक रोजाना की तरह अपने शिक्षण संस्थान के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से हादसे वाले स्थान पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।



थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में शामिल एचआरटीसी बस को कब्जे में लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

20 वर्षीय युवक की अचानक हुई मौत की खबर से गुरल और चलाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस दुर्घटना संभावित स्थान की सुरक्षा व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed