फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Eat a balanced and nutritious diet during the rainy season

बरसात में संतुलित और पौष्टिक भोजन करें : डॉ. विनोद

Fri, 07 Aug 2026 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Aug 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
Eat a balanced and nutritious diet during the rainy season
फल स​ब्जियां
पालमपुर (कांगड़ा)। बरसात के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लोगों को संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रसार निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने यह सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भोजन में हरी सब्जियां, दालें, दूध और फल जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

वर्षभर ताजी सब्जियां पाने के लिए उन्होंने घर के आंगन में पोषण वाटिका विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही प्रयोग में लाएं। पीने के पानी को हमेशा उबालकर या फिल्टर करके इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों के आहार में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा अनाज व दालों को कीटों से बचाने के लिए उन्हें सूखे और वायुरोधी बर्तनों में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रसोई व घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गीले और सूखे कचरे का अलग प्रबंधन करने तथा भोजन बनाने व खाने से पहले हाथ धोने की आदत पर बल दिया। साथ ही अतिरिक्त फलों और सब्जियों से अचार, मुरब्बा या जैम बनाकर आय बढ़ाने के अवसर तलाशने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed