फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Plum cultivation to flourish in Chhota Bhangal

Kangra News: खास खबर... छोटा भंगाल में फल-फूलेगी प्लम की बागवानी

Fri, 07 Aug 2026 07:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
Plum cultivation to flourish in Chhota Bhangal
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिले के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल में अब प्लम की बागवानी फल-फूलेगी। उद्यान विभाग ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के फेज-2 के तहत क्षेत्र की 25 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है। यहां प्लम के व्यावसायिक बाग तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्गम इलाकों के किसानों और बागवानों को आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना है। वर्तमान में विभाग की ओर से छोटा भंगाल के उपरली मलां क्षेत्र में 10 हेक्टेयर भूमि पर जापानी फल (पर्सिमोन) का बगीचा विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां अब तक 3,800 पौधे रोपे जा चुके हैं। शेष पौधे सर्दियों के दौरान लगाए जाएंगे। जापानी फल के सफल प्रयोग के बाद अब प्लम की बागवानी को बढ़ावा देने के लिए जमीन के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत चयनित 25 हेक्टेयर भूमि पर सिर्फ पौधरोपण ही नहीं होगा, बल्कि बाड़बंदी, भूमि समतलीकरण और सूक्ष्म सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय किसानों को पारंपरिक फसलों के बजाय उच्च घनत्व (हाई-डेंसिटी) वाली नकदी फसलों की ओर मोड़ने में मदद मिलेगी।

----------
शिवा प्रोजेक्ट के तहत छोटा भंगाल में प्लम की बागवानी के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। प्रारंभिक चरण में जमीन को समतल करने, फेंसिंग (बाड़बंदी) और सिंचाई सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद अंतिम चरण में पौधरोपण का कार्य शुरू होगा। -डॉ. अलक्ष पठानिया, उपनिदेशक, उद्यान विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed