सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Expressed happiness by applying gulal on the formation of Gubbar Panchayat

Kangra News: गुब्बर पंचायत बनने पर गुलाल लगाकर जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness by applying gulal on the formation of Gubbar Panchayat
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ का विभाजन कर गुब्बर नाम से नई पंचायत का गठन किया गया है। इसके लिए चंगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया के निवास स्थान पर जाकर नई पंचायत बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही विधायक के साथ होली मनाकर उनको शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos

इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत के गठन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके विधायक ने क्षेत्र की हजारों जनता का दिल जीत लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक भारती, ओपी गुलेरिया, निर्मल जसरोटिया, प्रधान पंचायत परगोड़ हेम राज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मंजीत राणा, तिलक राज, प्रधान मनई निशा देवी, कार्यवाहक चंगर कमेटी पदाधिकारी ठाकुर सिंह, सुरजन सिंह, विक्रम बिट्टू, शक्ति सिंह सहित समस्त पंचायत निवासियों ने नई पंचायत के गठन हेतु विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed