{"_id":"69b69bb0c61a0bf2f40c2f5f","slug":"five-huge-pythons-were-seen-on-the-hills-of-gahlian-kangra-news-c-95-1-kng1045-224414-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गाहलियां की पहाड़ियों पर दिखे पांच विशाल अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गाहलियां की पहाड़ियों पर दिखे पांच विशाल अजगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
गाहलियां पंचायत के कालोथरे वाली माता मंदिर परिसर के पास की पहाड़ियां में दिखे एक साथ कई अजगर,।
विज्ञापन
रानीताल (कांगड़ा)। विकास खंड कांगड़ा की पंचायत गाहलियां के अंतर्गत प्रसिद्ध कालोथरे वाली माता मंदिर के समीपवर्ती जंगल में एक साथ 4 से 5 विशालकाय अजगर देखे जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जब इन भारी-भरकम जीवों को पहाड़ियों पर रेंगते और धूप सेंकते देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में अजगरों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। स्थानीय युवाओं द्वारा बनाए गए इन अजगरों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगरों का आकार इतना विशाल है कि उन्हें देखकर कोई भी सहम जाए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अजगरों का दिखना इस पहाड़ी क्षेत्र में एक दुर्लभ घटना मानी जा रही है।
चूंकि यह स्थान मंदिर के बिल्कुल करीब है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि अब जंगल के रास्ते से गुजरते वक्त डर लगने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अजगरों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया जाए। मामले की सूचना वन्य प्राणी विभाग को दे दी गई है।
माना जा रहा है कि यह क्षेत्र अजगरों का प्राकृतिक आवास हो सकता है और अनुकूल तापमान या प्रजनन काल के कारण वे बाहर निकल रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के मुख्य अरण्यपाल सरोज भाई पटेल ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अजगरों के पास जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अजगर को मारना या परेशान करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है।
Trending Videos