सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TUCC protests in Dharamshala over workers' demands

Kangra News: धर्मशाला में मजदूरों की मांगों को लेकर टीयूसीसी का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Mar 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
TUCC protests in Dharamshala over workers' demands
धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रेड यूनियन कॉडिनेश
विज्ञापन
धर्मशाला। ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) हिमाचल प्रदेश के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई।
Trending Videos

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद की अगुवाई में अपनी मांगों का एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि देश के करोड़ों श्रमिकों को कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। टीयूसीसी ने मांग की कि ईएसआईसी और ईपीएफओ की वेतन सीमा को तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर क्रमशः 35,000 और 30,000 रुपये किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने ईपीएस-95 के करीब 82 लाख पेंशनधारकों की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसमें नियमित संशोधन के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (डीए) जोड़ने की बात भी कही गई। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कर्मियों के मानदेय को राज्य की न्यूनतम मजदूरी के बराबर करने और उन्हें ईएसआईसी व ईपीएफओ की सुविधाएं देने की पुरजोर मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed