{"_id":"69b81607dd8be6fdf7014a5a","slug":"winter-returns-snow-blankets-the-mountains-and-cold-showers-sweep-across-the-plains-kangra-news-c-95-1-ssml1008-224680-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फिर लौटी सर्दी, पहाड़ों पर बर्फ की चादर, मैदानों में ठंडी फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फिर लौटी सर्दी, पहाड़ों पर बर्फ की चादर, मैदानों में ठंडी फुहार
विज्ञापन
धर्मशाला में सोमवार को बारिश के बीच गंतव्य को जाते हुए लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पिछले दो दिनों से ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड का अहसास करा दिया है। जहां धौलाधार की पहाड़ियों पर बिछी सफेद चादर पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी फुहारों ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है।
धौलाधार पर्वत शृंखला पर हुए ताजा हिमपात के बाद पहाड़ों पर चांदी सी चमकती बर्फ दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। इस मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित कई राज्यों से पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। सोमवार को बारिश के बावजूद गगल-सकोह से मैक्लोडगंज मार्ग पर खासी चहल-पहल रही।
पर्यटक बर्फीली चोटियों की पृष्ठभूमि में सेल्फी लेते और प्राकृतिक सुंदरता को कैमरों में कैद करते नजर आए। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और टैक्सी संचालकों का मानना है कि मार्च की यह बर्फबारी पर्यटन व्यवसाय के लिए बेहतर संकेत है। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। पिछले दिनों तापमान बढ़ने के कारण लोगों ने जो ऊनी कपड़े अलमारियों में रख दिए थे, वे अब दोबारा बाहर निकल आए हैं। ठंड से बचने के लिए कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए। अचानक आए इस बदलाव ने जनजीवन को एक बार फिर विंटर मोड में ला दिया है।
परागपुर में लोगों ने निकले गर्म कपड़े
परागपुर(कांगड़ा)। ऐतिहासिक धरोहर गांव परागपुर में सोमवार को हुई तेज वर्षा ने कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया। गर्मी की शुरुआत समझकर सर्दियों के कपड़े पैक कर चुके स्थानीय लोगों को अब दोबारा भारी जैकेट और स्वेटर पहनने पड़ रहे हैं। बाजार में दुकानदार भी ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते दिखे। संवाद
Trending Videos