सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shaheed Durgamal-Dal Bahadur Football Tournament to begin on April 27

Kangra News: शहीद दुर्गामल-दल बहादुर फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज 27 अप्रैल को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Durgamal-Dal Bahadur Football Tournament to begin on April 27
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए अ​खिल भारतीय शहीद दुर्गामल दल बहादुर फुटबाल एसोसिएशन के अध
विज्ञापन
धर्मशाला। अखिल भारतीय शहीद मेजर दुर्गामल एवं कैप्टन दल बहादुर थापा मेमोरियल गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का 34वां संस्करण 27 अप्रैल से 3 मई तक पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में आठ की के बजाय 12 टीमें भाग लेंगी। वीरवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान ने यह जानकारी दी।
Trending Videos

उन्हाेंने कहा कि यह आयोजन देश के वीरों के बलिदान को याद करने और युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम है।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऐसे आयोजनों का महत्व और बढ़ जाता है, जो युवाओं को देशभक्ति और खेल भावना से जोड़ते हैं। इस बार टीमें अधिक होने के चलते प्रतियोगिता का शुभारंभ दो दिन पहले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में इस बार मुख्य रूप से आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स मुंबई, कस्टम दिल्ली, कैग दिल्ली, सीआईएसएफ, मणिपुर गोरखा एफसी, खालसा क्लब अमृतसर, एपीएफ क्लब, गढ़वाल राइफल्स और 2/1 गोरखा राइफल्स की टीमें शामिल होंगी। मणिपुर की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लेगी।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी श्याम थापा के प्रयासों से पश्चिम बंगाल की चर्चित टीमें मोहम्मडन स्पोर्टिंग, ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान एफसी से भी संपर्क स्थापित किया गया है। इससे टूर्नामेंट का स्तर और ऊंचा होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के साथ अंडर-19 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिससे स्थानीय युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार को देश के लिए बलिदान देने वाले भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य वीर सपूतों की तर्ज पर दुर्गामल और दल बहादुर के बलिदानी दिवस पर अवकाश घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed