फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four houses collapsed following a cloudburst in Speda village shahpur kangra

Kangra Cloudburst: बादल फटने से स्पेड़ा गांव में जमींदोज हो गए चार मकान, आठ रहने लायक नहीं बचे, देखें वीडियो

Wed, 22 Jul 2026 06:25 PM IST
Krishan Singh सौरभ सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बोह (शाहपुर)।
सौरभ सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बोह (शाहपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत ने बादल फटने से हुई तबाही अपने निशान छोड़ गई है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे बादल फटने के बाद आए सैलाब ने गांव के आधा दर्जन घरों को जमींदोज दिया है जबकि आठ मकानों में मलबा घुस गया है। 

विज्ञापन
Four houses collapsed following a cloudburst in Speda village shahpur kangra
स्पेड़ा गांव में जमींदोज हो गए चार मकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत ने बादल फटने से हुई तबाही अपने निशान छोड़ गई है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे बादल फटने के बाद आए सैलाब ने गांव के आधा दर्जन घरों को जमींदोज दिया है जबकि आठ मकानों में मलबा घुस गया है।

विज्ञापन



यहां जमीन और घरों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। रास्ते व कुहल तबाह हो गए। गांव के ऊपर पहाड़ी पर हुए भूस्खलन के बाद तीन बड़ी चट्टानें ठीक घरों के ऊपर फंस गई हैं, जो कभी भी गिरकर बड़ी तबाही का कारण बन सकती हैं। इस कारण गांव वासी दहशत में हैं।
विज्ञापन


बेघर हुए करीब 25 परिवारों ने बोह स्कूल में बने अस्थायी राहत कैंप में शरण ली है। कुछ लोग अपने घरों में खतरे के बीच रुके हुए हैं। बुधवार शाम अपने पूरे अमले के साथ गांव पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा ने नुकसान का जायजा लिया व पूरे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने को कहा।  उन्होंने कहा कि भारी भूस्खलन से गांव की जमीन में दरारें आ चुकी हैं व यह रहने लायक नहीं बचा है

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने डीसी कांगड़ा से की बात, लोगों की सुरक्षा, आवश्यक सेवाओं की बहाली के निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला से कांगड़ा जिला की बोह घाटी में बादल फटने की घटना के संबंध में उपायुक्त हेमराज बैरवा और प्रभावित परिवारों से दूरभाष पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बादल फटने से हुए नुकसान, स्थानीय लोगों की सुरक्षा, आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा जिला प्रशासन की ओर से स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को शीघ्र और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। सुक्खू ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्वयं नुकसान का आकलन करेंगे। जिन परिवारों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए प्रभावित परिवारों से भारी वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने की अपील की। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को प्रभावित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed