फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus overturns on road after brake failure, driver's presence of mind averts major accident

Himachal: ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Wed, 22 Jul 2026 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 05:33 PM IST
सार

 मंडी जिले के लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस बुधवार शाम करीब चार बजे रैंस के पास अचानक पलट गई। 

विज्ञापन
HRTC bus overturns on road after brake failure, driver's presence of mind averts major accident
ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस बुधवार शाम करीब चार बजे रैंस के पास अचानक पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी पांच सवारियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा जानमाल का नुकसान होने से टल गया। एचआरटीसी की यह बस अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे लडभड़ोल से गंगोटी के लिए निकली थी। वापसी के दौरान शाम 4:00 बजे रैंस के पास बस में अचानक प्रेशर खत्म हो गया, जिससे उसके ब्रेक फेल हो गए।

विज्ञापन



ब्रेक फेल होने का अहसास होते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क किनारे एक दीवार से टकरा दिया। इससे बस पलट गई। यदि चालक समय रहते यह कदम नहीं उठाता, तो बस दूसरी तरफ गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे के वक्त बस में एक महिला, दो छोटी बच्चियां और दो युवतियां सवार थीं। बस पलटने की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि बस पलटने का मामला ध्यान में आया है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी किन कारणों से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed