{"_id":"6a60c09ae870b25bbc086983","slug":"himachal-truck-falls-into-deep-gorge-on-manali-leh-highway-father-and-son-killed-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मनाली-लेह मार्ग पर फिसलन से गहरे नाले में गिरा ट्रक, पिता और पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मनाली-लेह मार्ग पर फिसलन से गहरे नाले में गिरा ट्रक, पिता और पुत्र की मौत
Wed, 22 Jul 2026 06:37 PM IST
Krishan Singh
सौरभ सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बोह (शाहपुर)।
सौरभ सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बोह (शाहपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:37 PM IST
सार
मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक (एचपी-65ए-3396) अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर फिसलन से गहरे नाले में गिरा ट्रक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून के असर से पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर बढ़ी फिसलन एक और परिवार पर भारी पड़ गई। मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक (एचपी-65ए-3396) अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), टीटीआर टीम, आईटीबीपी और स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे। संयुक्त बचाव अभियान चलाकर दोनों को काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मृतकों की पहचान मंडी जिले के गांव ऊबा, डाकघर डचोरी निवासी लियाकत अली पुत्र शुकरदीन और उनके पुत्र दुरशाद के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी केलांग शिवानी मेहला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक फिसलकर अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, जिसके बाद वह सीधे नाले में जा गिरा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने भी चालकों से खराब मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन