फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Two Kabaddi coaches from Chamba pass national level referee exam.

उपलब्धि: चंबा के दो कबड्डी कोच ने पास की राष्ट्र स्तरीय रेफरी परीक्षा

Wed, 22 Jul 2026 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 06:59 PM IST
सार

 राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा में जिले के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को पास किया। 

विज्ञापन
Achievement: Two Kabaddi coaches from Chamba pass national level referee exam.
मोहम्मद सफी और पवन शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन की ओर से करवाई गई राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा में जिले के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को पास किया। राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी टेस्ट तीन से आठ जुलाई तक झारखंड के बोकारो में किया गया। परीक्षा में देशभर से करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मोहम्मद सफी चंबा के गांव चड़ियारा बाट के निवासी हैं। पवन शर्मा गांव चनेड से संबंध रखते हैं। मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय जिला कबड्डी संघ को दिया। उन्होंने संघ के अध्यक्ष विनीत विज, सचिव मुनीश जमवाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल तथा अपने मार्गदर्शक कोच मोहम्मद रफ़ी और ओम प्रकाश का विशेष आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन

जुब्बल में दिखा बेटियों का खेल जुनून, ट्रायल में उमड़ा उत्साह
 स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल में चार नए खेलों के लिए ट्रायल करवाए गए। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 107 खिलाड़ी छात्राओं ने हिस्सा लिया। टेबल टेनिस, जूडो, ताइक्वांडो और शतरंज खेलों के लिए ट्रायल हुआ। टेबल टेनिस में 15 छात्राओं, जूडो में 30, ताइक्वांडो में 28 और शतरंज में 34 छात्राएं शामिल हुईं। हिमाचल प्रदेश क्रीड़ा संघ के महासचिव संतोष चौहान ने ट्रायल के दौरान छात्राओं को संबोधित किया। चौहान ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली और स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल के प्रभारी बलवंत जोहटा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा अजय पांटा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed