फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Video: BJP and SFI activists confront each other during a protest outside the Shimla DC office; loud sloganeer

Shimla: प्रदर्शन में आमने-सामने हुए भाजपा और एसएफआई कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की, दीप कमल में कांग्रेस का धरना

Wed, 22 Jul 2026 04:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 04:45 PM IST
सार

शिमला के डीसी कार्यालय के बाद बुधवार दोपहर को स्थिति तनावपूर्ण बन गई। यहां प्रदर्शन के दाैरान भाजपा और एसएफआई कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Video: BJP and SFI activists confront each other during a protest outside the Shimla DC office; loud sloganeer
सीटीओ चाैक पर भिड़े एसएफआई और भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा और एसएफआई के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से इस दौरान एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। स्थिति चुनाव पूर्ण होता देख पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर रुका और किसी तरह से सुरक्षा घेरा बनाकर दोनों ओर से कार्यकर्ताओं को आपस में भिड़ने से भी रोका। एसएफआई के कार्यकर्ता जहां जंतर-मंतर पर युवाओं से मारपीट और पेपर लीक मामले को लेकर पिछले दो दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए आई थी। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन


 

भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, आमने-सामने हुए दोनों दल के नेता
डीसी कार्यालय शिमला के बाहर भाजपा व एसएफआई कार्यकर्ताओं में हुई झड़प के बाद कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय दीप कमल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दाैरान दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। माैके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



 

भाजपा की ओर से सीटीओ चौक पर दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया गया। धरने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक विनोद कुमार, रश्मिधर सूद, सचिव संजय ठाकुर, कुसुम सदरेट, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, के एल ठाकुर, परमजीत पम्मी, चेतन बरागटा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, जिला अध्यक्ष अरुण फलटा, रतन पाल, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला समिति ने धक्का-मुक्की का किया विरोध
वहीं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुई धक्का-मुक्की की कड़ी निंदा की है। साथ ही भाजपा की ओर से लड़कियों के साथ धक्का-मुक्की करना गलत है।  वहीं भाजपा पर कई आरोप भी समिति ने लगाए हैं। समिति की महासचिव फालमा चौहान ने बताया कि एसएफआई के छात्र बीते तीन दिनों से देश में नीट का पेपर बार-बार लीक होने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भूख भी की लेकिन भाजपा व अरएसएस की मिलीभगत से मुद्दा भड़काने के प्रयास हो रहे हैं।

विज्ञापन

सीटू और एसएफआई ने जानबूझकर माहाैल तनावपूर्ण बनाने का प्रयास किया: कटवाल
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि सीटीओ पर भाजपा की ओर से प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सीटू और एसएफआई से जुड़े तत्वों ने सुनियोजित तरीके से बाधित करने का प्रयास किया। यह केवल भाजपा के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निष्पक्षता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न है। संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं प्रशासन की पूर्व अनुमति से आयोजित किया गया था। इसके बावजूद सीटू के कार्यकर्ता छात्रों की आड़ लेकर बिना किसी अनुमति के वहां पहुंचे और जानबूझकर माहौल को तनावपूर्ण बनाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed