{"_id":"69cd2d07db11d7935e0bcb17","slug":"fuel-supply-resumed-at-kotwali-bazaar-petrol-pump-kangra-news-c-95-1-kng1005-227313-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कोतवाली बाजार पेट्रोल पंप पर सुचारू हुई ईंधन की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कोतवाली बाजार पेट्रोल पंप पर सुचारू हुई ईंधन की आपूर्ति
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार पेट्रोल पंप पर बुधवार को उमड़ी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। कोतवाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पिछले दो दिन ईंधन की सप्लाई बाधित रही। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सप्लाई कम होने की वजह से पंप प्रबंधन को राशनिंग लागू करनी पड़ी। बुधवार सुबह तक दोपहिया वाहनों को मात्र 200 रुपये और चोपहिया वाहनों को 1000 रुपये का ही पेट्रोल दिया गया। हालांकि दोपहर बाद तेल का टैंकर पहुंचने से स्थिति सामान्य हो पाई।
मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले अधिकांश पर्यटक इसी पंप का उपयोग करते हैं। कोतवाली बाजार पंप पर प्रतिदिन लगभग 10,000 लीटर पेट्रोल और 8,000 लीटर डीजल की खपत होती है। भारी आवाजाही और पर्यटकों की भीड़ के कारण यहां ईंधन की मांग जिले के अन्य पंपों की तुलना में काफी अधिक रहती है। दो दिन तक यहां राशनिंग की व्यवस्था रहने के वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, पंप ऑपरेटर देवेंद्र पठानिया ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सप्लाई कम पहुंचने के कारण राशनिंग की गई थी, ताकि सभी उपभोक्ताओं को थोड़ा-बहुत ईंधन मिल सके। बुधवार दोपहर 20 हजार लीटर (10 हजार पेट्रोल व 10 हजार डीजल) के टैंकर पहुंचे हैं। इससे व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी सप्लाई नियमित नहीं हुई, तो समस्या दोबारा पैदा हो सकती है।
देहरादून से धर्मशाला घूमने पहुंचे थे। यहां पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे, लेकिन पंप पर पता चला कि एक गाड़ी में केवल 1000 रुपये का पेट्रोल भी दिया जा रहा है। -साकेत रावत, वाहन चालक देहरादून
सुबह के समय कोतवाली के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में फूल पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लेकिन सभी वाहनचालकों को निर्धारित राशि के अनुसार ही पेट्रोल दिया गया। - संजीव धर, वाहन चालक धर्मशाला
बढ़ गए दाम : अब जेब पर पड़ेगा बोझ
बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
- स्पीड पेट्रोल : 16 पैसे महंगा होकर 103.58 रुपये प्रति लीटर।
- सामान्य पेट्रोल : 11 पैसे की बढ़त के साथ 94.65 रुपये प्रति लीटर।
- डीजल : 11 पैसे महंगा होकर 86.63 रुपये प्रति लीटर।
Trending Videos