{"_id":"69d160f2cfb0f9af370a632c","slug":"only-37-families-in-paragpur-and-25-in-dehra-are-included-in-the-bpl-category-kangra-news-c-95-1-kng1024-227904-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परागपुर में 37, देहरा में 25% परिवार ही बीपीएल में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परागपुर में 37, देहरा में 25% परिवार ही बीपीएल में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर और देहरा में बीपीएल चयन प्रक्रिया का छठा चरण पूरा हो गया है लेकिन इस बार अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं देखी गई। छठे चरण के बाद परागपुर में पिछले साल के मुकाबले 37 और देहरा में 25 फीसदी परिवार ही पात्र पाए गए हैं। मनरेगा में 20 दिन कार्य की अनिवार्यता सहित अन्य शर्तों ने बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को सूची से बाहर कर दिया।
परागपुर विकास खंड में छह चरणों के दौरान कुल 1187 परिवारों का चयन हुआ। हालांकि, पूर्व में इस खंड में 3,235 परिवार बीपीएल सूची में शामिल थे, लेकिन नए सर्वे के बाद 2,048 परिवार सूची से बाहर हो चुके हैं। इस तरह वर्तमान में केवल 37 फीसदी परिवार ही सरकार के तय मापदंडों पर खरे उतर पाए हैं।
वहीं, देहरा विकास खंड में स्थिति और भी सीमित रही। यहां अब तक केवल 680 परिवार बीपीएल सूची में शामिल किए गए हैं। कुल 2,683 आवेदनों में से 2,003 परिवार अपात्र घोषित किए गए, जबकि 1,263 परिवार ने जटिल शर्तों के कारण आवेदन ही नहीं किया। इस खंड में कुल 3,946 परिवारों में से केवल 25 फीसदी ही पात्र पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार सरकार ने 50 हजार रुपये वार्षिक आय सीमा तय की है। हालांकि कई गरीब परिवार तकनीकी कारणों और जटिल शर्तों के चलते सूची में शामिल नहीं हो पाए।
देहरा ब्लाॅक के कार्यवाहक बीडीओ संजीव कुमार धीमान ने बताया कि 55 ग्राम पंचायतों में चयन सभी मानकों के आधार पर किया गया है। उधर, खंड विकास अधिकारी परागपुर अशोक कुमार ने बताया कि 62 ग्राम पंचायतों में छठे चरण के तहत 214 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने मनरेगा में 20 दिन कार्य पूरा किया, जबकि 22 परिवार अन्य शर्तों के आधार पर पात्र पाए गए।
बीपीएल के लिए चयनित परिवार
चरण
परागपुर देहरा
1
278
195
2
151
156
3
166
95
4
97
50
5
259
75
6
236
109
Trending Videos