{"_id":"6a875dc7b76432c1ca0f5322","slug":"ghuggar-khildu-sugghar-and-aima-wards-will-undergo-beautification-kangra-news-c-95-1-kng1046-251283-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घुग्गर-खिलडु, सुग्घर और आईमा वार्डों का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घुग्गर-खिलडु, सुग्घर और आईमा वार्डों का होगा सौंदर्यीकरण
Fri, 21 Aug 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के तहत घुग्गर-खिलडु, सुग्घर और आईमा वार्ड क्षेत्र को पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से आकर्षक बनाया जाएगा। योजना के तहत एसएसबी चौक से लेकर न्यूगल कैफे होते हुए चौपाटी चौक तक करीब दो से तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पांच करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। धरातल पर निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी सुरक्षित व आधुनिक वॉकिंग कॉरिडोर की सुविधा मिलेगी।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
राहगीरों के लिए पक्का व चौड़ा फुटपाथ तैयार होगा।
दो से तीन किमी के मार्ग पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
रास्ते में जगह-जगह बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। खाली स्थानों पर छोटे पार्क, हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाकर प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाई जाएगी।
चौपाटी को एक आकर्षक फैमिली स्पॉट और व्यवस्थित फूड जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।
योजना के तहत भविष्य में इस फुटपाथ को पालमपुर के नेहरू चौक और मुख्य शहर तक जोड़ने की रूपरेखा है, जिस पर भूमि उपलब्धता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद यह इलाका एक बेहतरीन वॉकिंग कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। -राधा सूद, महापौर, नगर निगम पालमपुर
विज्ञापन
परियोजना की टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इस कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भूमि की उपलब्धता के अनुसार कार्य योजनाबद्ध तरीके से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। -दीपक भारद्वाज, एसडीओ, पर्यटन विभाग
इस योजना का शिलान्यास पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने करीब पांच माह पहले किया था। फुटपाथ बनने और लाइटें लगने से क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी सहूलियत मिलेगी। यह नया मार्ग आने वाले समय में पालमपुर की नई पहचान बनेगा। -आशीष बुटेल, विधायक, पालमपुर