सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Growing broccoli in March opens doors to earning money during the off-season

Kangra News: मार्च में उगाई ब्रोकली, ऑफ-सीजन में खुले कमाई के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Mar 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
Growing broccoli in March opens doors to earning money during the off-season
पटोला के किसान बलवीर सैणी द्वारा उगाई गई ब्रोकली मंडी जाने के लिए तैयार। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गगल (कागड़ा)। धर्मशाला की कंदरेड़ पंचायत के पटौला निवासी अग्रणी और प्रगतिशील किसान बलवीर सैणी ने खेती के क्षेत्र में एक नई सफलता हासिल की है। बायर सेमिनिस कंपनी की ब्रोकली की लेट वैरायटी स्पेक्टर का सफल ट्रायल कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सही तकनीक और मेहनत से ऑफ-सीजन में भी बंपर पैदावार ली जा सकती है।
Trending Videos

अमूमन ब्रोकली की खेती सितंबर से दिसंबर तक ही सीमित रहती है, लेकिन बलवीर सैनी ने मार्च के महीने में तपती कांगड़ा घाटी के खुले खेतों में छङ हजार पौधे तैयार कर दिए हैं। बलवीर सैणी ने बताया कि बायर सेमिनिस कंपनी की इस विशेष किस्म को 26 नवंबर को नर्सरी में रोपा गया था। इसके बाद 19 जनवरी को इन पौधों की खुले खेत में रोपाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में तीन मार्च से इसकी फसल तैयार होकर मंडियों में पहुंच रही है। खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में यह फसल उगाई गई है, वहां पानी की भारी कमी है। इसके बावजूद उन्होंने केवल देसी खाद का उपयोग कर प्राकृतिक खेती के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। वर्तमान में मंडी में ब्रोकली 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, जबकि ऑफ-सीजन में इसके दाम 500 रुपये तक भी पहुंच जाते हैं।
बायर सेमिनिस कंपनी के मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर विपिन कुमार के अनुसार ब्रोकली का एक पौधा एक किलो से ज्यादा फसल दे रहा है। सफल प्रयोग के बाद क्षेत्र के अन्य किसान भी इस बीज की मांग कर रहे हैं और बलवीर सैणी के खेत में टिप्स लेने पहुंच रहे हैं। कृषि विभाग (नॉर्थ जोन) के एडीए डॉ. राहुल कटोच ने कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसान सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
बलवीर सैणी ने बताया कि अब बायर सेमिनिस के ही फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च और भिंडी की उन्नत किस्मों पर ट्रायल करेंगे। वहीं, बलवीर सैनी वर्तमान में स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक प्रोड्यूस एजेंसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य के रूप में भी किसानों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed