फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus running every alternate day

Kangra News: एक दिन छोड़कर चल रही एचआरटीसी बस

Sun, 09 Aug 2026 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus running every alternate day
रक्कड़ (कांगड़ा)। एचआरटीसी बैजनाथ डिपो की दिल्ली-बैजनाथ रात्रि बस सेवा को एक दिन छोड़कर संचालित किए जाने से रक्कड़ क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यह बस प्रतिदिन चलती थी लेकिन पिछले कुछ समय से एक दिन छोड़कर चलाई जा रही है। इससे यात्रियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यह बस दिल्ली से रात करीब 10 बजे रवाना होकर सुबह लगभग छह बजे रक्कड़ पहुंचती है। अंब (ऊना) से नादौन के बीच सुबह के समय यह एक महत्वपूर्ण बस सेवा है। इसी बस के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, कांगड़ा, धर्मशाला सहित अन्य स्थानों के लिए सफर करते हैं। बस सेवा एक दिन छोड़कर चलने से मरीजों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस रात्रि बस सेवा को पहले की तरह प्रतिदिन संचालित किया जाए। साथ ही एसी कोच के स्थान पर साधारण बस चलाने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि साधारण बस का किराया कम होने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और अधिक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस बस से धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्थानों के लिए सफर करते हैं। जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा जिससे यात्रियों को रोजाना बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। -नरेश, पंचायत समिति अध्यक्ष जसवां परागपुर



- टांडा मेडिकल कॉलेज जाने के लिए सुबह के समय यह बस आम लोगों की एकमात्र सुविधा है। इसके नियमित रूप से न चलने से मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -मदन लाल शर्मा, रक्कड़

- सुबह के समय कांगड़ा, धर्मशाला व अन्य स्थानों के लिए केवल एक ही बस उपलब्ध होने से यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से मांग है कि इस बस सेवा को नियमित रूप से प्रतिदिन संचालित किया जाए। -रणवीर सिंह पटियाल, दुकानदार रक्कड़


- कुछ समय से एसी कोच बसों की कमी के कारण इस रूट पर प्रतिदिन बस सेवा संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते बस एक दिन छोड़कर चलाई जा रही है। अब निगम को नए एसी कोच प्राप्त हो चुके हैं। आगामी तीन से चार दिन के भीतर इस रूट पर बस सेवा दोबारा नियमित कर दी जाएगी और यात्रियों को प्रतिदिन बस की सुविधा उपलब्ध होगी। - शंशाक धीमान, आरएम बैजनाथ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed