सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jasprit Bumrah's debut as captain in Dharamsala

Kangra News: जसप्रीत बुमराह का बतौर कैप्टन धर्मशाला में डेब्यू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah's debut as captain in Dharamsala
जसप्रीत बुमराह का बतौर कैप्टन धर्मशाला में डेब्यू
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला वीरवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा संभाला। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में टीम प्रबंधन ने बुमराह के अनुभव पर मुहर लगाई।
Trending Videos

लंबे समय से मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ रहे बुमराह के लिए यह जिम्मेदारी न केवल उनके नेतृत्व कौशल का प्रमाण है, बल्कि टीम में उनके बढ़ते कद की भी बड़ी पहचान है। साल 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना आईपीएल सफर शुरू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर और धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह पिछले एक दशक में वे फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में उनके कप्तानी कॅरिअर की इस शुरुआत ने इस मुकाबले को प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed