Kangra News: दिन में पार्किंग, रात में मयखाना, प्रशासन की नाक तले रोज का अफसाना
वीरवार दोपहर को संवाददाता ने पार्किंग का दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि मिनी सचिवालय कार्यालय के नीचे वाली पार्किंगमें जगह-जगह शराब की बोलतें, सिगरेट के टुकड़े, पॉलिथीन और कूल लिप नजर आई।
जगह-जगह कचरा फैला था। पूरे परिसर में 70 से अधिक शराब की बोतलें पाईं गईं। गंदगी का यह आलम साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।
इस परिसर के बिल्कुल सामने हनुमान मंदिर स्थित है। पवित्र स्थल के सामने इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियां चलने से स्थानीय श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंच रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर आने-जाने वाले परिवारों और महिलाओं को शाम ढलते ही यहां से गुजरने में भारी परेशानी होती है।
दो सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
निगरानी के नाम पर पार्किंग परिसर में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे इंस्टाल होने के बावजूद रोजाना शराब की महफिलें सजना प्रशासन की सजगता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह है कि यदि कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तो असामाजिक तत्वों पर अब तक शिकंजा क्यों नहीं कसा गया?
पार्किंग के वसूले जा रहे 10 से 100 रुपये
प्रशासन की ओर से यहां निर्धारित दरों के तहत चार पहिया वाहनों से अवधि के अनुसार 30, 50 और 100 रुपये वसूले जा रहे हैं। दोपहिया वाहनों और ऑटोरिक्शा चालकों से 10, 20 और 50 रुपये लिए जा रहे हैं। नियमित राजस्व मिलने के बावजूद पार्किंग में न तो पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और न ही सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
कार्रवाई के बाद फिर पुराने ढर्रे पर व्यवस्था
21 सितंबर को अमर उजाला में नाइट रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद जिला विधिक प्राधिकरण ने मामले पर संज्ञान लिया था। प्राधिकरण के निर्देश पर नगर निगम धर्मशाला ने सफाई अभियान चलाया था। दो से तीन दिन तक व्यवस्था चाक-चौबंद रही लेकिन उसके बाद नगर निगम ने फिर हाथ खींच लिए और स्थिति दोबारा पहले जैसी हो गई।
जिला प्रशासन की ओर से पार्किंग में वाहन चालकों से फीस तो ली जा रही है लेकिन सफाई व्यवस्था और इस तरह की गतिविधियों पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है जो गलत है। -अभिषेक, समाजसेवी, धर्मशाला
रात के समय पार्किंग में सुरक्षा कर्मचारी नहीं होते हैं। इस कारण शराबियों का वहां डेरा लगा रहता है। पहले भी व्यापार मंडल ने यहां सफाई करवाई थी। इस समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। -मनीष लूथरा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, कचहरी अड्डा
पार्किंग में शराब पीने का मामला ध्यान में आया है। इस संबंध में जिला प्रशासन से बात रखी जाएगी। इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। -आशू, पार्षद, वार्ड नंबर सात, मिनी सचिवालय, नगर निगम धर्मशाला
पार्किंग में अंधेरा होने के कारण लोग इसका फायदा उठाकर वहां शराब आदि पीते होंगे। जल्द ही पार्किंग में अतिरिक्त लाइट और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद आसामजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। - हेमराज बैरवा, उपायुक्त, कांगड़ा

धर्मशाला के मिनी सचिवालय के सामने पार्किंग की धरातल मंजिल में रखे टेबल पर पड़ी चोमिन औरर खाली ग