फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NHAI deployed an ambulance at Ladwara.

Kangra News: एनएचएआई ने लदवाड़ा में तैनात की एंबुलेंस

Tue, 21 Jul 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 21 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
NHAI deployed an ambulance at Ladwara.
गगल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (पठानकोट-मंडी) पर हादसों में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लदवाड़ा में आधुनिक एंबुलेंस सेवा स्थायी रूप से तैनात कर दी है। यह एंबुलेंस गगल और शाहपुर के बीच 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। एनएचएआई के साइड इंचार्ज अंकित गिल ने बताया कि लदवाड़ा में तैनात एंबुलेंस दोनों ओर करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने उम्मीद जताई कि इस पहल से दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में होने वाली देरी कम होगी और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकेगी। दुर्घटना या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन निखिल राणा और राजेश कुमार तैनात किए गए हैं। एंबुलेंस का संचालन चालक गगन सिंह करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed