फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Online booking for hotels will not be possible without a fire safety NOC.

Kangra News: फायर सेफ्टी एनओसी के बिना नहीं होगी होटलों की ऑनलाइन बुकिंग

Thu, 25 Jun 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 25 Jun 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Online booking for hotels will not be possible without a fire safety NOC.
धर्मशाला। होटलों में आग से सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। अब जिन होटलों में निर्धारित फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित नहीं होगा, उनकी ऑनलाइन बुकिंग साइट तक बंद करवाई जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अग्निशमन विभाग के गहन निरीक्षण और संतुष्टि के बाद ही फायर सेफ्टी संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी या नवीनीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन गतिविधियों और होटलों में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सरकार ने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। इसके तहत सभी होटलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाएं स्थापित करनी होंगी।
विज्ञापन

मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फायर सेफ्टी एक्ट के तहत नए बनने वाले होटलों और व्यावसायिक भवनों में इन मानकों को पूरा करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, पूर्व में निर्मित भवनों में इस सिस्टम को स्थापित करने के लिए होटल संचालकों की ओर से अन्य वैकल्पिक इंतजाम उपलब्ध करवाने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सरकार ने भी ऐसे पुराने भवनों में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित होटलों और बहुमंजिला भवनों में आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना बेहद आवश्यक है।

सभी होटलों में फायर सिस्टम स्थापित करना सुनिश्चित किया गया है। ऐसा न करने वाले होटलों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ही बंद कर दी जाएगी। सरकार के इन कड़े निर्देशों के बाद होटल संचालक फायर सेफ्टी एनओसी को लेकर लगातार विभाग से संपर्क कर रहे हैं। एनओसी के लिए आवेदन करने वाले होटलों के परिसरों की मौके पर जाकर जांच भी की जा रही है। -राजेश गुप्ता, अग्निशमन अधिकारी, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed