फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur's Aseem Narang to hone Oman's national cricket team.

Kangra News: ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निखारेंगे पालमपुर के असीम नारंग

Tue, 21 Jul 2026 05:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Palampur's Aseem Narang to hone Oman's national cricket team.
असीम नारंग, क्रिकेट कोच
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के रहने वाले क्रिकेट कोच असीम नारंग अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। ओमान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने उनके साथ तीन वर्ष का अनुबंध किया है। इस दौरान वह ओमान टीम के मुख्य कोच सुलक्षण कुलकर्णी के साथ मिलकर टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति को हिमाचल क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। असीम नारंग इससे पहले भी करीब तीन माह तक ओमान टीम के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी तैयारी और अभ्यास सत्रों में उनके योगदान को काफी सराहा गया था। इसी अनुभव को देखते हुए ओमान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें यह नियमित जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

असीम पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की सीनियर टीम के सहायक कोच के रूप में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी में उन्होंने विजेता ब्लू टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई थी। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि एचपीसीए के कोच असीम नारंग को ओमान टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही ओमान टीम के साथ जुड़ जाएंगे। उन्हें इस नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ओमान क्रिकेट टीम ने सहायक कोच नियुक्त होने के बाद असीम नारंग ने कहा कि जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं जब किसी दूसरे देश की राष्ट्रीय टीम आपको कोच नियुक्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed