सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pension holders should get their accounts linked by 20th: Alok

पेंशन धारक 20 तक लिंक करवाएं खाता : आलोक

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 14 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pension holders should get their accounts linked by 20th: Alok
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पात्र लाभार्थियों के लिए आधार नंबर को बैंक या डाकघर खाते के साथ लिंक करवाना अनिवार्य है। तहसील कल्याण अधिकारी आलोक ठाकुर ने बताया कि उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने अभी तक आधार नंबर को बैंक अथवा डाकघर खाते से लिंक नहीं करवाया है वे संबंधित बैंक या डाकघर जाकर यह प्रक्रिया 20 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें जिससे पेंशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सभी जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे पात्र लाभार्थियों को इस संबंध में जागरूक करें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed