{"_id":"6ad7b029e43c32bc8d072b99","slug":"pensioners-expressed-displeasure-over-not-receiving-a-three-percent-da-hike-kangra-news-c-95-1-kng1037-262587-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेंशनरों ने तीन फीसदी डीए न मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेंशनरों ने तीन फीसदी डीए न मिलने पर जताई नाराजगी
Wed, 21 Oct 2026 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में बैठक के दौरान उपस्थित पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन इकाई बैजनाथ के सदस्य। -जागरुक पा
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन इकाई बैजनाथ की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान विधि सिंह ने की। इसमें महासचिव रतन लाल चौधरी, मुख्य सलाहकार त्रिलोक नाथ चौधरी और उपाध्यक्ष प्रताप राणा सहित 42 सदस्य शामिल हुए। बैठक में पेंशनरों ने देनदारियों पर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया गया। सेवारत कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए जारी करने और पेंशनरों को इससे वंचित रखने पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
पेंशनरों ने वर्ष 2015 से पहले का लंबित डीए एरियर जारी करने की मांग की। इसके साथ ही पहली जनवरी 2016 से नए वेतनमान का एरियर देने की मांग उठाई गई। सदस्यों ने 30 व 50 फीसदी पे-मैट्रिक्स के आधार पर पेंशन पुनर्निर्धारण और उसका एरियर मांगा। वर्ष 2022 के बाद का लंबित डीए एरियर भी तुरंत जारी करने की मांग की गई।
-- -- -- --
तीन नवंबर को शिमला मुख्यालय घेरने की रणनीति
बैठक में तीन नवंबर को एचआरटीसी के शिमला स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव करने की रणनीति बनाई गई। सभी सदस्यों से इसमें अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। प्रधान विधि सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वित्तीय देनदारियां जल्द जारी नहीं कीं, तो संगठन उग्र प्रदर्शन और घेराव करेगा।