{"_id":"6ae36aa10654c8834d058a7e","slug":"police-have-prepared-a-traffic-plan-for-the-bjps-padayatra-deciding-the-route-and-parking-area-kangra-news-c-95-1-ssml1021-264048-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाजपा की पदयात्रा के लिए पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान, रूट और पार्किंग स्थल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाजपा की पदयात्रा के लिए पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान, रूट और पार्किंग स्थल तय
विज्ञापन
वोल्वो बस स्टैंड और मैक्सिमस मॉल के पीछे उतरेंगे कार्यकर्ता
रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन साई मैदान में होंगे खड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। भाजपा की ओर से शुक्रवार को गांधी वाटिका से कचहरी अड्डा चौक तक प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और रैली को लेकर कांगड़ा पुलिस ने यातायात योजना तैयार की है। व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के रूट, कार्यकर्ताओं को उतारने के स्थान और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर की ओर से आने वाले वाहन चड़ी-घरोह मार्ग से धर्मशाला पहुंचेंगे। इन वाहनों से आने वाले कार्यकर्ताओं को एचआरटीसी कार्यशाला के पास स्थित वोल्वो बस स्टैंड पर उतारा जाएगा। इसके बाद वाहन कैंट-मैक्लोडगंज काला पुल मार्ग पर सड़क के एक तरफ खड़े किए जाएंगे।
पालमपुर और नगरोटा बगवां की ओर से आने वाले वाहन दाड़ी स्थित रेडक्रॉस चौक से कैंची मोड़ पहुंचेंगे। वहीं, कांगड़ा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सकोह-शिक्षा बोर्ड चौक-कचहरी अड्डा-कैंची मोड़ मार्ग निर्धारित किया गया है। इन दोनों मार्गों से आने वाले कार्यकर्ताओं को मैक्सिमस मॉल के पीछे उतारा जाएगा। इसके बाद वाहनों को सर्किट हाउस से होते हुए साई मैदान में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि साई मैदान में जगह भरने या जरूरत पड़ने पर वाहनों को उपलब्ध स्थान के अनुसार चीलगाड़ी रोड और कुणाल पत्थरी मंदिर रोड पर सड़क के एक तरफ खड़ा करवाया जाएगा। रैली स्थल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस अधिकारी मौके की स्थिति के अनुसार मार्ग परिवर्तन भी कर सकते हैं।
उन्होंने वाहन चालकों, आयोजकों और कार्यकर्ताओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।