सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police solved two hit-and-run cases in 48 hours, recovered the vehicle.

Kangra News: पुलिस ने 48 घंटे में सुलझे हिट एंड रन के दो मामले, वाहन बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police solved two hit-and-run cases in 48 hours, recovered the vehicle.
विज्ञापन
देहरा पुलिस की चार टीमों ने चार जिलों में चलाया सर्च ऑपरेशन, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से दबोचे आरोपी
Trending Videos


ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत 11 और 12 मई को पेश आए हिट एंड रन के दो अलग-अलग मामलों को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इन दोनों ही घटनाओं में अज्ञात वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घायलों को मौके पर तड़पता छोड़ फरार हो गए थे।
पुलिस ने न केवल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है, बल्कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहरा मयंक चौधरी और एसडीपीओ ज्वालामुखी के निर्देशन में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने कांगड़ा समेत हमीरपुर, ऊना और मंडी जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण और वाहनों की मूवमेंट ट्रैकिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने पहले मामले में शामिल नेक्सॉन कार (एचपी 83ए-7373) को सुजानपुर रोड से बरामद किया। वहीं, दूसरे मामले में संलिप्त पिकअप वाहन (एचपी 83ए-0623) को नादौन के समीप कुठार से कब्जे में लिया गया।
इन दोनों वाहनों का क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला की टीम द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें।

फरार होना गंभीर अपराध, घायलों की मदद करें
पुलिस जिला देहरा ने आम जनता और चालकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में वाहन चालक भागने के बजाय तुरंत रुककर घायलों की सहायता करें। घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या इमरजेंसी नंबर 112 पर दी जानी चाहिए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दुर्घटना के बाद मौके से फरार होना एक गंभीर दंडनीय अपराध है, जिसमें अब नए कानूनों के तहत कठोर सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed