फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Release a recruitment calendar; hold teacher recruitment exams every six months: Association

भर्ती का कैलेंडर जारी करें, हर छह माह में हों शिक्षक भर्ती परीक्षाएं : संघ

Sun, 25 Oct 2026 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Release a recruitment calendar; hold teacher recruitment exams every six months: Association
धर्मशाला में कैंडल मार्च निकालते बीएड बेरोजगार संघ। स्रोत : जागरूक पाठक
धर्मशाला। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग को लेकर बेरोजगार शिक्षक संघ ने शनिवार को धर्मशाला में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

संगठन ने नियमित शिक्षक भर्ती, बैचवाइज नियुक्तियों में तेजी और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। इस संबंध में 24 अक्तूबर को सौंपे गए ज्ञापन में भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन

संघ ने मांग की है कि शिक्षकों की नियमित भर्ती आरएंडपी रूल्स के अनुसार की जाए और इसके लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी हो। साथ ही हर छह महीने में शिक्षक भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की व्यवस्था बनाई जाए, ताकि अभ्यर्थियों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने बैचवाइज नियुक्तियों में तेजी लाने और विषयवार रिक्त पदों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया है। ज्ञापन में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में पांच वर्षीय नियुक्ति व्यवस्था और एसएमसी सहित विशेष भर्ती नीतियों की वैधानिक समीक्षा करने की मांग भी शामिल है। संगठन के अनुसार, भर्ती नीतियों की समीक्षा के साथ नियुक्तियों से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं में स्पष्टता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
यूनियन ने भर्ती संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने और नीतिगत निर्णयों में बेरोजगार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। युवाओं की समस्याओं और रोजगार संबंधी मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश युवा आयोग के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया है।

संगठन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से ज्ञापन पर संज्ञान लेने, संबंधित विभागों से मांगों पर लिखित जवाब लेने और प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed