फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six high end ultrasound machines will be purchased for TMC.

Kangra News: टीएमसी के लिए खरीदी जाएंगी छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें

Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Six high end ultrasound machines will be purchased for TMC.
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा (टीएमसी) के लिए छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी जाएंगी। इससे मरीजों को बेहतर और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन

हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनों से शरीर के विभिन्न अंगों की अधिक स्पष्ट और विस्तृत इमेजिंग के साथ रक्त प्रवाह की जांच भी संभव होगी। इससे चिकित्सकों को बीमारी की सटीक पहचान करने और उपचार तय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इन अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनों के अस्पताल में उपलब्ध होने से मरीजों की जांच प्रक्रिया और अधिक सुगम होगी। खासकर गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार के दौरान चिकित्सकों को आधुनिक जांच सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे अस्पताल की नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें आने से प्रदेश के छह जिलों के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मशीनों की संख्या अधिक होने से मौके पर ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे। इससे मरीजों के समय की बचत होगी, खासकर दूरदराज वाले क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

---------
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज में छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदने के लिए छह करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और जांच की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed