सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukh Ashray Yojana: Rs 2.24 crore distributed to 878 beneficiaries in Kangra

सुख आश्रय योजना : कांगड़ा में 878 लाभार्थियों को बांटे 2.24 करोड़ रुपये

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Sukh Ashray Yojana: Rs 2.24 crore distributed to 878 beneficiaries in Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 878 लाभार्थियों को अब 2.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने सोमवार को योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक दी।
Trending Videos

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कांगड़ा विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और नए लाभार्थियों को वित्तीय सहायता की मंजूरी दी गई। एडीसी विनय कुमार ने बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक योजना के तहत 878 लाभार्थियों को 2.24 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लक्ष्य अनाथ और निराश्रित बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक जीवन देना है। बैठक में समिति ने विभिन्न श्रेणियों के तहत 28.75 लाख रुपये के मामलों को अनुमोदन प्रदान किया। इनमें गृह निर्माण के 21 मामले, स्टार्टअप के पांंच मामले, जबकि उच्च शिक्षा के 23, व्यावसायिक शिक्षा के तीन और विवाह अनुदान के 12 मामले शामिल हैं।
एडीसी ने बताया कि योजना के तहत वे बच्चे पात्र हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके माता-पिता 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर तक इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निपटाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला, डीएसपी निशा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed