फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Corporation will construct a riverfront along the Charan Manjhi Khad.

Kangra News: चरान-मांझी खड्ड के किनारे रिवर फ्रंट बनाएगा निगम

Mon, 03 Aug 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The Corporation will construct a riverfront along the Charan Manjhi Khad.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र से गुजरने वाली चरान और मांझी खड्ड के किनारों को नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत सरकार के नेबरहुड इंप्रूवमेंट प्लान के तहत नगर निगम ने दोनों खड्डों के किनारों पर रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में चरान खड्ड पर रिवर फ्रंट के साथ वॉकिंग ट्रैक और साइकिलिंग पाथ का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य खड्डों के किनारों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और उन्हें लोगों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। रिवर फ्रंट बनने से शहर में हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को टहलने, साइकिल चलाने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में चरान खड्ड में रिवर फ्रंट, पैदल पथ और साइकिलिंग पाथ विकसित किए जाएंगे। इसके बाद आगामी चरणों में मांझी खड्ड क्षेत्र को भी इसी तर्ज पर विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

---------
भारत सरकार के नेबरहुड इंप्रूवमेंट प्लान के तहत नगर निगम के पास राशि उपलब्ध है। इसके टेंडर कर दिए गए हैं। इसके तहत चरान व मांझी खड्ड में रिवर फ्रंट विकसित किए जाएंगे। प्रथम चरण में चरान में रिवर फ्रंट बनाकर लोगों के चलने के लिए पाथ एवं साइकिलिंग पाथ बनाए जाएंगे। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed