सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Theft broke into the house by breaking the window grill, stole cash and jewellery

Kangra News: खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे चोरी, नकदी और गहने उड़ाए

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Mar 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
Theft broke into the house by breaking the window grill, stole cash and jewellery
ज्वालामुखी के अंब सलेतर वार्ड नंबर-2 मेंचोरों ने तोड़ी अलमारी और बिखेरा सामान। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र की अंब सलेतर पंचायत के वार्ड-2 में अज्ञात चोरों ने एक दुकानदार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार दुकानदार वीरेंद्र कुमार के घर में चोर मकान की साइड वाली खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। जिस समय यह वारदात हुई वीरेंद्र कुमार दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने बाहर से बंद एक कमरे में प्रवेश कर अलमारी और अन्य सामान को खंगाला और कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिजनों ने कमरा खोला, तो बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घर से करीब दो लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है, जिसमें लगभग 40 हजार रुपये के नोटों के हार भी शामिल हैं। इसके अलावा दो सोने की चूड़ियां, सोने की चेन-लॉकेट, नथ-टीका, दो सोने की अंगूठियां, झुमके-बालियों की एक जोड़ी और एक छोटा सोने का लॉकेट चोरी हुआ है। चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और करीब आधा किलो चांदी भी गायब बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान दर्ज किए। हालांकि, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, लेकिन चोरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed