सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trains can run as soon as the code of conduct is lifted.

Kangra News: आचार संहिता हटते ही दौड़ सकती हैं रेलगाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 14 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Trains can run as soon as the code of conduct is lifted.
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। आदर्श आचार संहिता हटते ही पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर रेलगाड़ियां दौड़ने की उम्मीद है। रेल विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। रेल अधिकारियों की मानें तो जल्द ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। बुधवार को रेलवे विभाग ने इंजन और बोगियों के साथ पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक आखिरी ट्रायल किया।
Trending Videos

5 मई को राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने रेलवे बहाली संघर्ष समिति कांगड़ा के साथ ज्वालामुखी रोड रेलवे स्टेशन पर धरना दिया था। रेल विभाग को 10 दिन के भीतर रेल गाड़ियां बहाल करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अनुराग शर्मा ने कहा कि रेल लाइन पर जल्द ही रेल गाड़ियों का संचालन शुरू होगा। किसी भी सूरत में डलहौजी रोड से रेल गाड़ियों का संचालन मंजूर नहीं होगा। उधर, रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नर रोड सेफ्टी की ओर से व्यापक निरीक्षण के बाद रेल विभाग रेल गाड़ियों को चलाने के लिए तैयार है। हालांकि डिब्बों की हालत और भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुए पहले चरण में पठानकोट से पपरोला (बैजनाथ) तक चार जोड़ी रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। उसके बाद सभी रेलगाड़ियां बहाल कर दी जाएंगी। वर्तमान में कांगड़ा से पपरोला (बैजनाथ) और पपरोला (बैजनाथ) से जोगिंद्रनगर तक दो जोड़ी रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed