सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trekking Institute will give global recognition to tourism sector: Dr. Rajeev

ट्रैकिंग संस्थान से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी वैश्विक पहचान : डॉ. राजीव

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Feb 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Trekking Institute will give global recognition to tourism sector: Dr. Rajeev
सांसद डा. राजीव भारद्वाज
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए वार्षिक बजट को क्रांतिकारी और दूरदर्शी करार दिया है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रैकिंग की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई और वैश्विक पहचान मिलेगी।
Trending Videos

सांसद ने बताया कि उन्होंने संसद में पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अलग तकनीक से सड़कें बनाने की मांग उठाई थी। बजट में इसे स्वीकार करते हुए अब हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम अनुकूल सड़कों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और पांच मेडिकल टूरिज्म हब बनेंगे। डॉ. भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि इनमें से एक संस्थान हिमाचल को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है। इससे कैंसर और डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण और महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना के माध्यम से महिला और युवा सशक्तीकरण पर जोर। उन्होंने कहा कि इस बजट से आधारभूत ढांचे में क्रांति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed