सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Work on opening sewerage drains begins at Kaihariya Chowk

Kangra News: कैहरियां चौक में सीवरेज नाली खोलने का कार्य शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 15 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Work on opening sewerage drains begins at Kaihariya Chowk
कैहरियां चौक में सड़क पर बहती गंदगी से संबं​धित प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैहरियां चौक में लंबे समय से बंद पड़ी सीवरेज नाली को खोलने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। सीवरेज बंद होने के कारण दूषित पानी सड़क किनारे जमा हो रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा था।
Trending Videos


स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया था लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस गंभीर समस्या को अमर उजाला समाचार पत्र ने आठ मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के कर्मचारियों ने बंद पड़ी नाली की सफाई और उसे खोलने का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने कहा कि सीवरेज जाम होने से राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नाली खुलने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कैहरियां चौक में सड़क पर बहती गंदगी से संबंधित प्रकाशित समाचार।

कैहरियां चौक में सड़क पर बहती गंदगी से संबंधित प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed