फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   young woman dies after falling from fourth floor of tanda hospital kangra

हिमाचल: टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, मौके पर मौत; जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई थी भर्ती

Tue, 15 Sep 2026 04:28 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 15 Sep 2026 04:28 PM IST
सार

कांगड़ा के टांडा अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचाराधीन 27 वर्षीय युवती की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवती की हालत उपचार के बाद सुधर रही थी। इसी दौरान वह स्टाफ और परिजनों की नजरों से बचकर खिड़की तक पहुंची और नीचे गिर गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
young woman dies after falling from fourth floor of tanda hospital kangra
टांडा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में जहरीला पदार्थ खाने के बाद भर्ती 27 वर्षीय युवती की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


मृतका धीरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसे जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में टांडा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवती को उपचार के लिए पहले इमरजेंसी में भर्ती किया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए रातभर आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान हालत में हो रहा था सुधार
अस्पताल के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि युवती को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार हो रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवती स्टाफ और परिजनों की नजरों से बचकर अस्पताल की चौथी मंजिल की खिड़की तक पहुंच गई और नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल परिसर में घटना की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया था और उपचार के दौरान वह अस्पताल की चौथी मंजिल तक कैसे पहुंची। पुलिस अस्पताल के स्टाफ, परिजनों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed