{"_id":"6a4f80fb80f7c7fc2705aaeb","slug":"35-students-trekked-to-the-14100-foot-high-bhrigu-lake-kullu-news-c-89-1-ssml1015-181006-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 14100 फीट ऊंची भृगु झील की 35 विद्यार्थियों ने की ट्रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 14100 फीट ऊंची भृगु झील की 35 विद्यार्थियों ने की ट्रैकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग ने भृगु झील के लिए ट्रैकिंग का आयोजन किया। सात से नौ जुलाई तक समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर (14,100 फीट) की ऊंचाई पर स्थित भृगु झील के लिए ट्रैकिंग की गई। इसमें महाविद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
ट्रैकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने हिमालय की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। इसका नेतृत्व शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य प्रो. ज्योति बाला ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को ट्रैकिंग सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्वतीय क्षेत्रों में जिम्मेदार व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. कंचन का भी विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कहा कि ऐसे साहसिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद