सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   50 differently-abled persons to receive assistive devices: Jaybanti

50 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण : जयबंती

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
50 differently-abled persons to receive assistive devices: Jaybanti
विज्ञापन
कुल्लू। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से विकास खंड भुंतर की ग्राम पंचायतों नरेश, कलैहली, सचाणी और रोट में दिव्यांग पुनर्वास आकलन शिविरों का आयोजन किया। शिविरों में कुल 161 लोगों का पंजीकरण किया गया। सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर ने बताया कि शिविरों के दौरान 58 ऐसे दिव्यांगजन पाए गए, जिनकी दिव्यांगता का आकलन मेडिकल बोर्ड की ओर से पहले ही किया जा चुका है।

उनकी पुनर्वास संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करते हुए 50 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर ही मामले तैयार किए गए। 11 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के उद्देश्य से व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए लीगल गार्जियनशिप तथा विद्यालय जाने वाले बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति से संबंधित मामलों को भी मौके पर तैयार किया गया। जयबंती ठाकुर ने बताया कि शिविरों के दौरान 49 नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई। उन्हें 27 जून को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed