सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Survey of damage caused by hailstorm should be conducted: Prem

ओलावृष्टि से नुकसान का किया जाए सर्वेक्षण : प्रेम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Survey of damage caused by hailstorm should be conducted: Prem
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों और बागवानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। कुल्लू फलोत्पादक एवं प्रदायक मंडल ने कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार को एक मांग पत्र सौंपकर आपदा से हुए नुकसान का तत्काल आधिकारिक सर्वेक्षण और क्षति आकलन करवाने का आग्रह किया है।

मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सेब, नाशपाती, प्लम और खुमानी जैसी नगदी फलों की फसलों के साथ सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। अब तक प्रशासन की ओर से कोई उचित सर्वेक्षण न किए जाने से प्रभावित किसानों-बागवानों को राहत और मुआवजा मिलने में देरी हो रही है। कहा कि हर साल होने वाली ओलावृष्टि से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में एंटी हेलनेट लगाने के लिए 100 फीसदी अनुदान दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed