सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A 66-year-old man married a 35-year-old woman.

Kullu News: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 वर्ष की युवती से रचाई शादी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A 66-year-old man married a 35-year-old woman.
कुल्लू के बंजार 66 साल के बुजुर्ग ने की 35 साल महिला से की शादी ।
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में एक 66 साल के बुजुर्ग सोनी ने 35 साल की युवती से शादी रचाई है। उनकी शादी बंजार के साथ जिले में चर्चा का विषय बन गई है। दुल्हन और दूल्हा के नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 66 वर्षीय सोनी ने सैंज के तरमेहड़ा गांव की 35 साल की युवती से शादी की है। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। शादी को करीब तीन सप्ताह हुए हैं और दो दिन पहले दोनों ने थिरमला गांव में रिसेप्शन रखी हुई थी। इसमें दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ नाटी डाली। पर्यटन विकास निगम के सेवानिवृत्त स्थानीय गांव निवासी डाबे राम चौहान ने कहा कि दूल्हा सोनी (66) वर्ष का है। माता-पिता की मौत के बाद वह अकेला रहता है, जबकि उनका भाई अलग रहता है। उन्होंने कहा कि दोनों शादी करके बहुत खुश हैं। वहीं दुल्हन ने कहा कि वह बहुत खुश है और अपने पति की सेवा करेगी। बंजार घाटी के लोगों ने भी दोनों की शादी पर खुशी जताई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed