सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A woman will become the president of the Municipal Council Kullu for the second time.

Kullu News: नगर परिषद कुल्लू में दूसरी बार अध्यक्ष बनेगी महिला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
A woman will become the president of the Municipal Council Kullu for the second time.
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के इतिहास में यह दूसरा मौका होगा जब अध्यक्ष पद की कमान महिला के हाथ होगी। वर्ष 2016 में नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बिमला महंत बनी थी।
Trending Videos

इस बार फिर से यह सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इतना ही नहीं इस बार एक एससी महिला समेत छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके चलते इस बार भी महिलाओं की संख्या अधिक रहेगी। वर्ष 2021 में पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे लेकिन अनारक्षित वार्ड नंबर दो से महिला कुब्जा ठाकुर ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस में बैठने वाली महिलाओं की संख्या तब भी छह पहुंच गई थी। इस बार छह वार्ड पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित है। अगर इस बार फिर से अनारक्षित दो नंबर वार्ड से महिला चुनाव जीतती है तो महिलाओं की संख्या सात पहुंच जाएगी। नगर परिषद के 11 वार्डों में से 6 पर महिला पार्षद होंगी। इसमें 6 नंबर वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित होगा।
इसके अलावा 3 वार्ड अनारक्षित होंगे और वार्ड नंबर 10 एसटी ओपन और 11 नंबर एससी वर्ग के लिए आरक्षित होगा। 11 वार्ड वाली नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3, 5, 7, 8, 9 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि 6 नंबर वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
....
अधिकतर पुरुषों का कब्जा रहा
वर्ष 1953 से लेकर आज तक कुल्लू नगर परिषद की प्रमुख सीट पर पुरुष का कब्जा रहा है। 2016 में पहली बार महिला अध्यक्ष बनी थी और उस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर भाभी-देवर विराजमान हुए थे। अब दिवंगत बिमला महंत के बाद नगर परिषद के पद पर दूसरी महिला विराजमान होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed