{"_id":"69e74a714e4cfadf8a097cb4","slug":"allotment-of-plots-for-peepal-jatra-fair-from-tomorrow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174418-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीपल जातर मेले के लिए कल से प्लाॅटों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीपल जातर मेले के लिए कल से प्लाॅटों का आवंटन
विज्ञापन
विज्ञापन
28 अप्रैल से शुरू होगा मेला, 25 तक होगी प्लाॅटों की नीलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में 28 अप्रैल से शुरू होने वाले पीपल जातर मेले की तैयारियां आरंभ हो गई है। मेले में प्लॉटों की नीलामी 23 अप्रैल से होगी। मालरोड सहित अन्य मार्केट की नीलामी प्रक्रिया चार से पांच दिन तक चलेगी। नगर परिषद की ओर से 23 अप्रैल को बस अड्डा ढालपुर के समीप हैंडलूम, हलवाई, मीना मार्केट और नगर परिषद कार्यालय के पीछे की दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
24 अप्रैल को रेहड़ी-फड़ी बाजार का आवंटन खुली बोली के माध्यम से होगा। बोली में भाग लेने के लिए व्यक्ति को 20,000 रुपये जमा करवाने होंगे। प्लॉटों के आवंटन का यह सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। नगर परिषद की ओर से व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें आवंटित हुए स्थान पर ही अपनी दुकानें लगानी होंगी। इस बार प्लॉट की राशि में दस फीसदी का इजाफा किया गया है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि पीपल जातर मेले के लिए प्लॉट आवंटन का खाका तैयार कर लिया गया है। प्लॉट आवंटन से नगर परिषद कुल्लू को इस बार अधिक आय होने की उम्मीद है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X