सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anger over the decision to close commerce faculty in Sainj College

Kullu News: सैंज कॉलेज में वाणिज्य संकाय बंद करने के फैसले पर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
Anger over the decision to close commerce faculty in Sainj College
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। महाविद्यालय सैंज में वाणिज्य संकाय बंद करने के फैसले पर क्षेत्र में भारी रोष है। भाजपा मंडल सैंज के अध्यक्ष अमर सिंह ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय को बंद करने का निर्णय कांग्रेस की शिक्षा विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर सीधा असर पड़ेगा। सैंज महाविद्यालय दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एकमात्र सहारा है। वहां के युवा तमाम कठिनाइयों के बावजूद घर के नजदीक रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वाणिज्य संकाय बंद होने से सबसे अधिक नुकसान छात्राओं को होगा, क्योंकि महाविद्यालय में कुल विद्यार्थियाें का 80 फीसदी हिस्सा छात्राएं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed