फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   anni buanada rockfall kills elderly man on chwai road kullu

Himachal News: आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:57 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/दलाश(कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/दलाश(कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 02:57 PM IST
सार

कुल्लू के आनी उपमंडल में बुआंदा-च्वाई मार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 70 वर्षीय शिव राम की मौत हो गई। प्रशासन ने परिजनों को 25 हजार रुपये की अंतरिम राहत दी है।

विज्ञापन
anni buanada rockfall kills elderly man on chwai road kullu
70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बुआंदा-च्वाई मार्ग पर बुआंदा के समीप घलाड़ नाला के पास हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुआंदा गांव के निवासी 70 वर्षीय शिव राम शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे बुआंदा से च्वाई की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और वह उनकी चपेट में आ गए। हादसे में शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजस्व विभाग ने भी घटना की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की अंतरिम सहायता प्रदान की गई है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टानें और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed