सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Art and craft exhibition held in Naggar

Kullu News: नग्गर में सजी कला एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Art and craft exhibition held in Naggar
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में चंडीगढ़ के महिला समूह वीए ग्रुप ऑफ कंटेम्परेरी इंडियन आर्टिस्ट्स के सौजन्य से पांच कलाकारों की कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में चंडीगढ़ की साधना संगर और भारती शर्मा, रोहतक के बलजीत सिंह, मोहाली के सतवंत सिंह तथा लुधियाना की संध्या राय की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

प्रदर्शनी में करीब 35 चित्रों के साथ विभिन्न शिल्प कृतियों को दर्शकों के अवलोकन के लिए रखा गया है। कलाकारों ने अपनी रचनाओं में हिमालय की भव्यता, प्राकृतिक सौंदर्य और हिमाचल प्रदेश के मनोहारी दृश्यों को आकर्षक और सजीव रूप में उकेरा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन रूसी क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed