फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bank staff taught how to identify counterfeit notes

Kullu News: बैंककर्मियों को सिखाए नकली नोटों की पहचान के तरीके

Sat, 24 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank staff taught how to identify counterfeit notes
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के चंडीगढ़ स्थित निर्गम विभाग की ओर से सिस्सू में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के करीब 70 बैंककर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नकली भारतीय मुद्रा नोटों की पहचान और बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आरबीआई के महाप्रबंधक संजय कुमार बागड़ी ने बैंककर्मियों को बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं, नोट वापसी नियमों (एनआरआर) और नकली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) की पहचान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य बैंककर्मियों को मुद्रा से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नकली नोटों की पहचान करने में उनकी दक्षता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक नवीन मिश्रा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक जफर इकबाल, पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक आरसी झा और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजीव कुमार रंजन सहित अन्य बैंक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed