फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women power will be on display on the Dussehra stage reflecting Kulluvi culture.

Kullu News: दशहरा के मंच पर दिखेगी महिला शक्ति, झलकेगी कुल्लवी संस्कृति

Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women power will be on display on the Dussehra stage reflecting Kulluvi culture.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार महिला सशक्तीकरण और कुल्लवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। विकास खंड कुल्लू के महिला मंडलों को उत्सव में भागीदारी के लिए निमंत्रण भेजा गया था। इसके तहत अब तक करीब 92 महिला मंडल पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें लगभग एक हजार महिलाएं शामिल हैं। इन महिला मंडलों को 60 समूहों में बांटा गया है, जो अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश देंगे।
विज्ञापन

महिला मंडलों की प्रस्तुतियों के लिए महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कुल्लवी संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं सामाजिक जागरूकता के साथ स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देंगी।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को ढालपुर के रथ मैदान में आयोजित होने वाले लालड़ी नृत्य में ये महिलाएं कुल्लवी परिधान में भाग लेंगी। इस दौरान 15 देशों से आए कलाकार भी शामिल होंगे। कुल्लवी वेशभूषा में महिलाओं का सामूहिक लालड़ी नृत्य उत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा। महिला मंडलों की बड़ी भागीदारी से इस आयोजन की भव्यता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
विकास खंड कुल्लू के दायरे में पंजीकृत दो सौ के करीब महिला मंडलों को दशहरा उत्सव से पहले निमंत्रण भेजा गया है। अभी तक 92 महिला मंडलों ने पंजीकरण कर लिया है। 26 अक्तूबर तक और भी पंजीकरण होने की उम्मीद है। महिलाओं से स्थानीय परिधान में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
-लक्ष्मी चंद शर्मा, विकास खंड अधिकारी, कुल्लू
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed