{"_id":"6add90ca45af77fed4011a68","slug":"video-kullu-dussehra-rath-maidan-15-states-cultural-dance-performances-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा के रथ मैदान में 15 राज्यों की संस्कृति का संगम, कलाकारों के साथ झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा के रथ मैदान में 15 राज्यों की संस्कृति का संगम, कलाकारों के साथ झूमे दर्शक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:47 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देश-विदेश की विविध संस्कृतियों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर स्थित रथ मैदान में सजे मंच पर देशभर के 15 राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपने पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रस्तुत किया।
रथ मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति को नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। अलग-अलग क्षेत्रों की वेशभूषा, नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक परंपराओं ने कार्यक्रम को खास बनाया।
इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए रथ मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए उनके साथ थिरकते नजर आए। रथ मैदान में देश की विविध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों का संगम देखने को मिला।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के माध्यम से विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे लोगों को देश की विविध परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।